Janbol News

बिहार के 18 जिलों में दस्तक दे चुका है बाढ़ , सरकार अपने वादों पर फेल हुई है : डॉ. सत्यानंद शर्मा

लोजपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने पार्टी मुख्यालय में प्रलयंकारी बाढ़ और इससे होने वाले जानमाल की रक्षा के लिए पार्टी के वरिष्ठ

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

लोजपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने पार्टी मुख्यालय में प्रलयंकारी बाढ़ और इससे होने वाले जानमाल की रक्षा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की समीक्षा बैठक को संम्बोधित करते हुए,कहा कि प्रलयंकारी बाढ़ बिहार के 18 जिलों में दस्तक दे दिया। अभी लगातार वर्षा होने की संभावना है। अभी- तक दो लाख गाँव उत्तर- बिहार में जलमग्न हो गया है। सुरक्षा बाँध टूटने लगे है। जो सुरक्षा बाँध बनाया गया था, वो सुरक्षा बाँध भ्रष्टाचार के वेदी पर चढ़ गया।

शिवहर के पिपराही प्रखंड के बेलवा के पास सुरक्षा बाँध का ध्वस्त होना इस बात का प्रमाण- पेश कर रहा है कि सरकार की और से बाढ़ सुरक्षा के लिए अभी- तक जो ख़र्च किये गए उसका अधिकांश राशि लूट-पाट कर लिए गए। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना चाहिए।

नेपाल से 2.46 लाख घनसेक और कोसी डिस्चार्ज से 1.94 लाख घनसेक पानी बिहार के इलाकों में घुस गया। इसके अलावा बागमती, कमला बलान,अधवारा,घाघरा, महानंदा और गंडक सहित अनेकों छोटी-छोटी नदियाँ उफान पर है। अभी तक सरकार बाढ़ पीड़ितों को बचाने का काम और उनके बीच राहत सामग्री पहुँचाने के नाम पर सरकार पूरी तरह फेल है। सरकार को लोगों के जानमाल के सुरक्षा के लिए और पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुँचाने के लिए पारदर्शिता के साथ प्रयास करना चाहिए।

समीक्षा बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्य्क्ष एवं मुख्य प्रवक्ता विष्णु पासवान, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ललन पासवान,प्रदेश अध्य्क्ष आनन्द कुमार सिंह, युवा लोजपा(से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, प्रो.रामप्रवेश यादव, सुरेन्द्र सिंह, विभीषण शर्मा आदि नेता उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग