Janbol News

Assembly election 2020: बेगूसराय सांसद लापता..ढूढ़ने वाले को इनाम मिलेग..

जनबोल न्यूज बिहार में आगामी विधान सभा चुनाव(Assembly election 2020) की घोषणाओं में चंद दिनों की देरी रह गयी है। ज्यादा तर इलाकों में कोरोना

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

जनबोल न्यूज

बिहार में आगामी विधान सभा चुनाव(Assembly election 2020) की घोषणाओं में चंद दिनों की देरी रह गयी है। ज्यादा तर इलाकों में कोरोना काल में सांसद और विधायक के खिलाफ रोष देखा जा रहा है। लोग आरोप लग रहे हैं कि नेता मंत्री मद्द नहीं कर रहे हैं। बेगूसराय में  लोगों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए बेगूसराय के वर्तमान सांसद और भाजपा के फायरब्रांड ने गिरीराज सिंह के लापता की तस्वीर बेगूसराय के व्यवहार न्यायालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, समाहरणालय, नगर पालिका चौक समेत अन्य चौक-चौराहों के अलावा विभिन्न प्रखंडों के मुख्य स्थानों पर लगा दिये हैं।

पोस्टर लगाने का भाजपा ने कॉग्रेस पर लगाया आरोप जाँच की मांग

गिरीराज के खिलाफ लगे इस पोस्टर की जिम्मेवारी हालांकि अबतक किसी व्यक्ति या संगठन ने नहीं ली है लेकिन आरोप प्रत्यारोप का का सिल सिला शुरू हो चुका है।भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने कांग्रेस (Congress) के लोगों पर सांसद को बदनाम करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि गिरिराज सिंह बेगूसराय की मिट्टी से जुड़े नेता हैं। लॉकडाउन (Lockdown) से पहले वे हर सप्ताह बेगूसराय के लोगों की बात सुनने के लिए आते थे,। कोरोना संक्रमण (CoronaVirus Infection) के कारण उत्‍पन्‍न परिस्थितियाें में ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है।  वे कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के माध्‍यम से क्षेत्र का हाल लगातार ले रहे हैं। बीजेपी जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे कुछ छुटभैय्या नेताओं का कारनामा बताया है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से जांच करने और कार्रवाई करने की मांग की है

 

Reported by

Ritesh Kumar

ट्रेंडिंग