Janbol News

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए आगे आएं युवा: डॉ संजय जायसवाल

जनबोल न्यूज आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश द्वारा वर्चुअल युवा जन संवाद मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश द्वारा वर्चुअल युवा जन संवाद मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें पूरे प्रदेश से हजारों युवाओं की सहभागिता रही।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि युवा जन संवाद को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने युवाओं से आत्मनिर्भर भारत अभियान में बढ़-चढ़ कर अपना सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा “ दूसरों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने से पहले खुद आत्मनिर्भर बनना जरूरी है। स्वयं के आत्म निर्भर बनने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आत्म निर्भर भारत का सपना साकार होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा “आज मधुबनी पेंटिंग वाले मास्क की मांग पूरे देश में है जिसकी चर्चा प्रधानमंत्री जी खुद अपने मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं। बिहार के युवा भी स्किल व हुनरमंद हैं और यहाँ काफी संभवनाएं है। भाजपा इसके लिए प्रदेश में वातावरण भी बनाने में लगी है कि बिहार के युवा भी आत्म निर्भर बने. हमारा उद्देश्य युवाओं को रोजगार मांगने वाले की जगह रोजगार देने वाला बनाना है।” युवाओं से आग्रह करते हुए उन्होंने सभी से सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्रों के अलावा जिस कार्य मे हुनर व रुचि है उस क्षेत्र में पूरी तत्परता से आगे बढ़ने की अपील की।

उन्होंने कहा “ माननीय प्रधानमंत्री जी ने तीन लाख करोड़ का पैकेज सुक्ष्म तथा लघु उद्योग हेतु स्वीकृत किया है, उसका आप सब लाभ उठाएं। बिहार में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की बहुत संभावनाएं है जैसे नौगछिया इलाके से प्रतिदिन दो रेक ट्रेन से मक्का बंगलोर जाता है और उस मक्का को प्रोसेस कर कार्नफ्लेक्स के रूप में एक हजार रुपए किलो बिकता है। इस प्रकार की कई संभावनाएं बिहार में उपलब्ध है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी अपने मन की बात में आत्मनिर्भर बने युवाओं की प्रसंशा करते हुए मधुबनी पेंटिंग वाले मास्क तथा बिहार के गांव में मोती की खेती को सराहा है। युवाओं के सहयोग से ही हमारा राज्य और हमारा देश आत्मनिर्भर बन पाएगा।

डॉ जायसवाल ने कहा “ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आत्म निर्भर बनने के लिये अग्रसर हो चुका है। आज पीपीई किट बनाने में भारत पूरे दुनिया मे दूसरे नम्बर पर है, साफ्टवेयर निर्माण के क्षेत्र में भी हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं,तकरीबन 1135 नये एप भी युवाओं द्वारा बनाये गये हैं। आईफ़ोन, सैमसंग जैसी कंपनीयां भारत में आ कर उत्पादन करने लगी हैं। वहीं बूलेट-प्रूफ जैकेट व अन्य रक्षा उपकरण बनाकर दूसरे देशों को बेचने के क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है”।

भाजपा प्रदेश महामंत्री व दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने भी युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का युवा कल का भारत हैं,आप ही बदौलत न्यू इंडिया का सपना साकार होगा। उन्होंने सभी युवाओं को प्रधानमंत्री जी के संदेश आत्म निर्भर भारत व लोकल फ़ॉर वोकल को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प दिलाया। इसके अलावा उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोनाकाल में किए गये सेवा कार्यों की सराहना करते हुए, नए युवाओं को संगठन से जोड़ने पर बल दिया।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुशवाहा एवम धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी ने किया।

ट्रेंडिंग