Janbol News

पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ित मांझी के परिवार की आर्थिक सहायता की

जनबोल न्यूज बिहार में बाढ़ से अब तक 60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं। जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

बिहार में बाढ़ से अब तक 60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं। जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव पिछले एक महीने से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। वो आम जन की बात सुनते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाते हैं।

इसी क्रम में पप्पू यादव बुधवार को मुज़फ्फरपुर पहुंचे। वहां उन्होंने पारु विधानसभा अंतर्गत मंगूरहिया पंचायत निवासी जोधन मांझी के परिवार से मुलाकात की तथा दस हजार रुपये की आर्थिक मदद की। पिछले दिनों जोधन मांझी की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई थी।

जाप अध्यक्ष ने कहा कि जोधन मांझी की मौत के बाद उनके परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है। उनके दस बच्चे हैं जो भूख से परेशान हैं। आज मैंने उनके परिवार से मुलाकात की तथा ढाढस बांधा। जोधन की मौत सरकार की विफलता का प्रमाण है।

आगे उन्होंने कहा कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में रोज़ आम जनता मर रही हैं। उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्थिति का जायजा लेने जाते है और ना ही उनके कोई मंत्री। सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार का इंतजाम नहीं किया गया है।

पप्पू यादव ने राज्य सरकार से अपील किया कि सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल रूप से मुफ्त राशन मुहैया करवाया जाए तथा प्रत्येक परिवार को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाये।

ट्रेंडिंग