Janbol News

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर कहीं ये बात

जनबोल न्यूज आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी से अभी

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी से अभी हम जूझ ही रहे थे कि बाढ़ की विभीषिका से दोचार होना पड़ा। इस कठिन समय मेंसांसद मोतिहारी राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र के सभी बाढ़ प्रभावित प्रखंडों का स्वयं दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

सांसद मोतिहारी सह पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के नेतृत्व में हमारे कला,संस्कृति मंत्री,बिहार सरकार प्रमोद कुमार,कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र सिंह,पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव,हरसिद्धि में कृष्णनंदन पासवान,गोविन्दगंज में सुनील मणि तिवारी एवं केसरिया में रामशरण यादव के साथ पार्टी कार्यकर्ता लगातार सेवा कार्य में लगे रहे।उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है,और इस मंत्र को कार्यकर्ताओं ने सिद्ध भी कर दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के विरुद्ध हम पूरी मुस्तैदी से लड़ रहे हैं और अपेक्षाकृत सफल हो रहे हैं।अन्य विकसित देशों के मुकाबले हमारे देश में मृत्यु दर काफी कम है।

श्री अस्थाना ने कहा कि बाढ़ के संकट काल में सरकार के स्तर पर संवेदनशील तरीके से बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कार्य किये गए,इसके लिए सरकार बधाई की पात्र है।सरकार द्वारा चलाये गए सामुदायिक किचेन के एक समय तक चलने के बाद बंद हो गए।उसके बाद एक ओर जहां चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह आयोजन समिति द्वारा सामुदायिक किचेन संचालित हो रहे हैं वहीं दोसरी तरफ सांसद मोतिहारी के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए सूखे खाद्य सामग्री का वितरण लगातार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने किसानों की परेशानियों का ख्याल करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त की राशि 17 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेज दी गई है।लगभग डेढ़ साल के अंदर अबतक किसानों के खाते में एक लाख 2 हजार करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है।एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चरल फंड के रूप में प्रधानमंत्री ने एक लाख करोड़ रुपये का फंड जारी कर दिया है।इस राशि से किसानों को 10 वर्षों तक वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउस,साइलो,ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग यूनिट लगाकर किसान इसका लाभ लेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी किसानों बीके बाढ़ में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए आंकलन करा रही है।साथ ही सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में भी छह हजार रुपये भेजे जा रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता द्वय अरुण कुमार गुप्ता एवं संजीव सिंह सहित मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग