Janbol News

अरवल :  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने जिला कार्यसमिति की बैठक कर किसानों के हित में कही ये बातें

जनबोल न्यूज अरवल :  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक गुरूवार को अंबेडकर भवन के सभागार में सम्पन्न हुई । इस

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

जनबोल न्यूज

अरवल :  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक गुरूवार को अंबेडकर भवन के सभागार में सम्पन्न हुई । इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव एवं संचालन भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह ने किया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र नारायण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पासवान, जिला महामंत्री शंकर सिंह, पूर्व कार्यकारी महामंत्री आनंद चन्द्रवंशी ने संबोधित किया हरेंद्र नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेती में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों के प्रयोग का दुष्प्रभाव खेत की मिट्टी, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ रहा है। रसायनयुक्त खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल से तरह-तरह की गंभीर बीमारियां हो रही है। इन समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र और राज्य की सरकार द्वारा जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

जिला अध्यक्ष अजय पासवान ने कहा कि जैविक खेती की सही विधा का ज्ञान किसानों को प्राप्त होना अति आवश्यक है। जैविक उत्पाद खाने से लोगों में बीमारी होने की संभावना कम होती है। जैविक उत्पाद में उत्पाद का पोषक मान जैसे प्रोटीन, विटामिन, खनिज लवण, काबोहाईड्रेड एवं अन्य पोषक तत्वों की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी होगी, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद स्वास्थ्यवर्द्धक होगा। किसान के समूह में राज्य सकरार से सहयोग लेकर जैविक खेती करना सरल होगा तथा इससे रोजगार सृजन होगा एवं आय में बढ़ोत्तरी होगा.

इस बैठक में किसान मोर्चा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पाल, नंदलाल यादव, किसान मोर्चा जिला महामंत्री संतोष शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरवल नगर मनोज सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बजेंद्र सिंह, कुर्था मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार, बिगन सिंह, किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार बाजपेई,अनिल यादव, क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिला संयोजक अमित चन्द्रवंशी, रामप्रवेश चंद्रवंशी, संजय पासवान, सचिन श्रीवास्तव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे .

ट्रेंडिंग