Janbol News

शिक्षक भर्ती 2021: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में होगी शिक्षकों की भर्ती

Janbol News जनजातीय कार्य मंत्रालय  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (EMRS) में शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। मंत्रालय अपनी स्वायत्त संस्था (नेशनल एजूकेशन सोसायटी

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

Janbol News

जनजातीय कार्य मंत्रालय  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (EMRS) में शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। मंत्रालय अपनी स्वायत्त संस्था (नेशनल एजूकेशन सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स) की मदद से देश के 17 राज्यों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (EMRS) में शिक्षकों के 3,479 रिक्त पदों पर नियुक्ति करेगा।

मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अगले महीने की पहली तारीख से प्रारंभ होगी। इससे EMRS में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था हो पाएगी जिससे शैक्षणिक मानकों में सुधार होगा। प्राचार्य, उप-प्राचार्य , टीजीटी तथा पीजीटी के चार विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा होगी। उसके बाद संबंधित राज्यों द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

ट्रेंडिंग