h d devgaura

जनबोल न्यूज

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्यूलर के संस्थापक एचडी देवगौड़ा के 88वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा। श्रीकृष्णा नगर रोड नंबर 22 स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए केक काटने के बाद एचडी देवगौड़ा के तस्वीर को केक खिलाते हुए खुशी भी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा के लम्बे उम्र की कामना भी की। जन्मदिन मनाते हुए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल ने कहा कि समाजिक न्याय के योद्धा, समाजवाद के लिए हमेशा संघर्षरत रहने वाले एचडी देवगौड़ा के प्रधानमंत्रीत्व काल में जिस प्रकार से देश आगे बढ़ा था ऐसे सक्षम नेतृत्व की जरूरत कोरोना महामारी के इस काल में देश एक बार फिर महसूस कर रहा है। आज जब देश में जगह जगह त्राहिमाम मचा है तो हम महसूस करते हैं कि जनता दल सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के हाथों में सत्ता जाने पर समाजवाद और जनकल्याण के उसुलों पर देश को सिंच कर मजबूत किया जा सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के पास लम्बा राजनीतिक अनुभव है जिससे पूरे देश को सक्षम नेतृत्व मिलने की संभावना है।  आज हम बिहार प्रदेश जनता दल सेक्यूलर के लोग यह संककल्प लेते हैं कि साल 2024 वह साल होगा जब हम लोकसभा चुनाव में एचडी देवगौड़ा जी के हाथों को मजबूत करेंगे।

जन्मदिन के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओ में कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल , वरिष्ठ  प्रदेश उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह , प्रदेश किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष धनंजय कुमार,  दिनेश कुशवाहा , अमित सिंह नें खुशी जाहिर किया है।

0Shares

Leave a Reply