मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। साल 2018 के एक केस के मामले में मुंबई पुलिस ने यह कार्यवाई की है।
फिलहाल उन्हें क्राइम ब्रांच ऑफिस ले जाया जा गया है। अर्नब को हिरासत में लेने के लिए मुंबई पुलिस की टीम सुबह ही उनके घर पहुंची थी।
अर्नब ने पुलिस पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया भी आरोप लगाया है। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए है जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है।
Mumbai Police enter Republic TV Editor Arnab Goswami’s residence and attempt to detain him. Arnab Goswami says he has been physically assaulted by Mumbai Police
(file pic) pic.twitter.com/0h1fzaQsnA— ANI (@ANI) November 4, 2020
इन आरोपों के कारण की गयी गिरफ्तारी
साल 2018 में 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उसकी मां ने आत्महत्या कर ली थी।
आत्महत्या मामले की जांच सीआईडी की टीम कर रही है। बताया जा रहा है कि अन्वय नाइक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में कहा गया था कि आरोपियों(अर्नब और दो अन्य) ने उनके 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया था, इसलिए उन्हें आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा।