जनबोल न्यूज
भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई अरवल कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पासवान के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई।यहाँ उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला गया.
रविवार को कार्यालय पर सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पासवान ने कहा कि आज हम सब लोग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की द्वितीय पुण्यतिथि मना रहे हैं। अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। अटल जी राजनीति के साथ-साथ एक कवि भी थे और उन्होंने कई कविताओं की रचना की।
इसके साथ साथ स्वदेश व राष्ट्र धर्म अखबार का भी उन्होंने संपादन किया।भाजपा जिला महामंत्री शंकर सिंह ने कहा कि अटल जी ने भाजपा को इस मुकाम तक पहुंचाने में बहुत मेहनत किए और भाजपा को एक पौधा की तरह लगाया और खड़ा कर गए।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषनाग ठाकुर, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेंद्र नारायण सिंह, जिला महामंत्री श्रीकांत शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश यादव, दिनेश शर्मा मौजूद थे।