जनबोल न्यूज

बिहार चुनाव में  कांग्रेस ने महागठबंधन में खराब प्रदर्शन किया . इस बात को कांग्रेस पार्टी  के महासचिव तारिक अनवर ने कबुल किया है और साथ ही कांग्रेस को इस विषय पर आत्म चिंतन करने को भी कहा.

तारिक अनवर ने लिखा की हमें सच को स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस के कमज़ोर प्रदर्शन के कारण महागठबंधन की सरकार से बिहार महरूम रह गया।कांग्रेस को इस विषय पर आत्म चिंतन ज़रूर करना चाहिए कि उस से कहाँ चूक हुई ? MIM की बिहार में इंटरी शुभ संकेत नहीं है।

आगे लिखा की बिहार चुनाव भले ही भाजपा गठबंधन येन केन प्रकारेण चुनाव जीत गया,परन्तु सही में देखा जाए तो ‘बिहार’ चुनाव हार गया।क्योंकि इस बार बिहार परिवर्तन चाहता था।15 वर्षों की निकम्मी सरकार से छुटकारा-बद हाली से निजात चाहता था।

भाजपा की मेहरबानी रही तो नीतीश जी इस बार अंतिम रूप से मुख्य मंत्री का शप्त लेंगे-देखते हैं ‘बकरे की माँ कब तक खैर मनाएँगी”।

1Shares

Leave a Reply