lock down extended in bihar

जनबोल न्यूज

BIHAR Lockdown Extended : बिहार में लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बिहार में जरूरी सेवाओं को छोड़ कर बाकी गतिविधियों पर 25 मई तक रोक लगा रहेगा। लॉकडाउन बढ़ाने की सूचना खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है

आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। “

बताते चलें कि 5 मई से बिहार में 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। 15 मई को लॉक डाउन की अवधि समाप्त होने से 2 दिन पहले हीं अब मुख्यमंत्री की ओर से लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

BIHAR Lockdown Extended

0Shares

Leave a Reply