BJP App launch

जनबोल न्यूज

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज पटना में ई-कमल वेबसाइट और प्रचार वीडियो जारी किया। ई-कमल वेबसाइट में पार्टी के सभी बड़े चेहरों को शामिल किया गया है। प्रचार वीडियो में पार्टी नेता और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ‘मोदी जी की लहर है’ गाने पर प्रस्‍तुति देते नज़र आ रहे हैं। प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, सांसद मनोज तिवारी और बिहार भाजपा के अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने इसे लॉन्च किया।

एप लॉन्च के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा है तो भरोसा है। महागठबंधन के घोषणा पत्र पर जायसवाल ने कहा कि राजद और उसके सहयोगी दल चंपारण में जो 250 से ज्यादा डकैत थे उन्हें वापस लाना चाहते हैं। वे रक्त रंजित बिहार को वापस लाना चाहते हैं। बिहार में लूट-खसोट की सरकार लाना चाहते हैं। हम वैसा बिहार नहीं लाने देंगे।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि महागठबंधन अपवित्र गठबंधन है। जीतनराम मांझी को धोखा दिया गया। उपेंद्र कुशवाहा को धोखा मिला। आज कुशवाहा अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। मुकेश सहनी को धोखा दिया गया। जेएमएम को धोखा दिया गया। तेजस्वी यादव का नेतृत्व कमजोर है। वामदल राजद के सहारे सत्ता में आना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू के शासन के चलते बिहार में 15 साल से शांति है। कांग्रेस और माले गठबंधन कर वर्ग संघर्ष कराना चाहते हैं। हमारा गठबंधन तीन चौथाई सीटों पर जीत हासिल करके नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाएगा। अब हमारा गठबंधन सिर्फ जदयू के साथ है। चिराग भ्रम ना पालें, कोई भ्रम नहीं है। वह क्या कहते हैं उससे फर्क नहीं पड़ता है। हमारा चिराग से कोई रिश्ता नहीं है

1Shares

Leave a Reply