चिराग पासवान ने एनडीए से अपनी राहें अलग कर पार्टी से अलग हो गए . लोजपा ने प्रेस रिलीज जारी किया है ..उसमें लिखा की लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सासंद चिराग पासवान जी का 143 बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ना ऐतिहासिक फैसला लिया। इस ऐतिहासिक फैसला से बिहार के लोकजनशक्ति पार्टी के कार्याकर्ताओं में खुशी की लहर दौर गई। पूरे कार्यकर्ता आज इस खुशी के माहौल में बिहार के कार्यकर्ताओं ने बिहार प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया। अबीर गुलाल ढोल बाजा से जश्न में कार्यकर्ता में डूब गये और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी को धन्यवाद दिया।
प्रदेश कार्यालय लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता संजय पासवान एवं लोजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू की अध्यक्षता में जश्न का आयोजन किया गया। इस जश्न समारोह में राजेश भट्ट, सुरेन्द्र विवेक, विभूति भूषण पासवान, राजेन्द्र विश्वकर्मा, सौलत राही, ओम प्रकाश भारती, संजीव सरदार, दिनेश पासवान, शंकर झा, परशुराम पासवान, रामकेश्वर प्रसाद पप्पू, चंदन यादव, कुन्दन पासवान, कुसुम लता देवी, प्रतिमा देवी, विमला देवी आदि नेताओं ने इस जश्न मे शामिल हुए।