bihar cm bhola yadav

जनबोल न्यूज

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री की 106वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी (Congress commitee) के मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक सादे समारोह में मनायी गयी। समारोह की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह ने की।

इस अवसर पर स्व0 भोला पासवान शास्त्री के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए  डा0 समीर कुमार सिंह ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री बिहार ही नहीं बल्कि देश के बड़े कद्दावर नेता थे। वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं इन्दिरा गाँधी के कार्यकाल में केन्द्रीय मंत्री भी थे। उन्होंने कहा कि स्व0 भोला पासवान शास्त्री की इमानदारी कर्तव्य परायणता एवं देशभक्ति की मिशाल देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।

आज कृतज्ञ देश स्व0 शास्त्री के देश निर्माण में योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है।इसके पूर्व स्व0 भोला पासवान के चित्र पर माल्यार्पण किया गया 

इस अवसर पर डा0 समीर कुमार सिंह के अलावे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, गजानन्द शाही, अरविन्द लाल रजक, मंजीत आनन्द साहू, प्रदुम्न कुमार यादव, धनञ्जय शर्मा, जगन्नाथ पाठक, मनोज कुमार सिंहा, राकेश कुमार सिंहा, राजन यादव, मिथिलेश शर्मा मधुकर, संतोष श्रीवास्तव, वशी अखतर, राजेश कुमार मिश्रा, राम लखन राम, सतीश कुमार केसरी, आनन्द बिहारी सिंह ने भी स्व0 भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाँजलि दी।

0Shares

Leave a Reply