exit poll Result अलग-अलग ऐजेंसियों ने जारी कर दिया है। महागठबंधन को लगभग सभी में लीड मिलता दिख रहा है। exit poll Result  आने के बाद महागठबंधन के लिए खुश करने वाला आंकरा जरूर है लेकिन स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। तमाम आंकड़े मिले जुले रिजल्ट की ओर इशारा कर रहे हैं.  दोनों हीं गठबंधनों को बहुमत के बेहद करीब दिखाया जा रहा है।

जानिये किस ऐजेंसी के क्या हैं आंकड़े ?

C -VOTE के आंकड़ों के मुताबिक नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन को कुल 116, महागठबंधन को 120 लोजपा गठबंधन को एक और अन्य के खाते में 06 सींटें जा रही है। वहीं जन की बात ऐजेसी के आंकड़ों के मुताबिक एनडीए 91-117 , महागठबंधन 118-138 , लोजपा के खाते 5-8 तो अन्य के खाते कुल 3-6 सीटें जा रही है। TV9 भारत वर्ष के आंकड़े के अनुसार एनडीए को 115, महागठबंधन को 120, लोजपा को 04 अन्य के खाते 04 सीटें जा रही है। ETG बिहार के आंकड़ों पर नजर डालें तो एनडीए 114, महागठबंधन 120 , लोजपा 03 , अन्य 06 सीटें जीतता दिख रहा है। इनमें से किसी ने स्पष्ट बहुमत महागठबंधन या एनडीए को नहीं दिखाया है।

Today chankay और india today ने दिखाया स्पष्ट बहुमत

exit poll Result जारी करने वाली केवल दो ऐजेंसियों ने महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत में दिखाया है। Today chankay के अनुसार महागठबंधन 169-192 सीटें जीतता दिख रहा है जो कि सत्ता की चाभी के जादुयी आंकड़े 122 से काफी ज्या है वहीं एनडीए को मात्र 44-56 सीटों तक आंका गया है तो अन्य के खाते में भी 04-12 सीटें दी गयी है। india today  के आंकड़ों पर नजर दौड़ायी जाये तो यहाँ भी 139-161 सीटें महागठबंधन को दी गयी है यह आंकड़ा भी जादुयी आंकड़े से काफी ज्यादा है। इस ऐजेंसी ने भी एनडीए को 69-91 सीटें दी है तो लोजपा को 03-05 वहीं अन्य के खाते में शुन्य का आंकड़ा दिखाया है।

1Shares

Leave a Reply