जनबोल न्यूज

एक  नवंबर को मोतिहारी के गांधी मैदान में निर्धारित चुनावी  तैयारी का जायजा लेने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव के बिहार चुनाव प्रभारी सह पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मोतिहारी पहुंचे।मोतिहारी के रामसन प्लाजा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना की अध्यक्षता एवं मार्त्तण्ड नारायण सिंघनले के संचालन में एनडीए द्वारा आयोजित बैठक में फडणवीस ने भाग लिया और तैयारी की समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
फडणवीस ने कहा कि उक्त रैली में कोविड के दिशा निर्देश का सख्ती से पालन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जितनी संख्या की अनुमति मिली है। उतने लोगों को सभा स्थल पर जाने दिया जाएगा ।

हर विधानसभा में पांच स्थल चयन कर प्रशानिक स्वीकृति के बाद वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में सांसद बस्ती सह राष्ट्रीय मंत्री हरीश दिवेदी, सांसद चतरा सह प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड भाजपा सुनील सिंह,राष्ट्रीय सचिव जदयू रविन्द्र प्रसाद सिंह ,एमएलसी भीष्म सहनी,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना,जदयू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल,वीआईपी जिलाध्यक्ष अशोक सहनी, प्रदेश संगठन मंत्री जदयू अरुण कुशवाहा,प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा वीआईपी निर्मला सहनी,ढाका जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश तिवारी ,रक्सौल जिलाध्यक्ष भाजपा वरूण सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा मोहिब्बुल हक,महामंत्री डॉ०लालबाबू प्रसाद,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा गुलरेज शहजाद,जिला संयोजक आईटी सेल पंकज सिन्हा,जिलाध्यक्ष युवा जदयू विशाल शाह,वीआईपी नेता मोतीलाल सहनी,जदयू नेता अरुण कुशवाहा,लावकिशोर निषाद,सरदार मंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए के घटक दलों के नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

0Shares

Leave a Reply