Janbol News

Fire in covid hospital  क: कोरोना महामारी से हर रोज मौते तो हो हीं रही है। इसबीच महाराष्ट्रा से बड़ी खबर आरही है जहाँ कोविड अस्पताल में आग लगने की वजह से 13 मौतें हुयी है। मामल महाराष्ट्र के हीं पालघर जिले के वसई  इलाके की है जहॉ शुक्रवार  सुबह करीब 3 बजे विजय वल्लभ कोविड केयर अस्पताल में भीषण आग लग गई। कोरोना नियंत्रण कक्ष, वसई विरार नगर निगम के अनुसार इस हादसे में अब तक 13 मरीजों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। आग की सूचना मिलते ही प्रभावित मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। 21 मरीजों की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। आशंका जतायी जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी।

बताते चलें की इससे दो दिन पहले भी  महाराष्ट्र के नासिक में एक अस्पताल में भंडारण संयंत्र से लीकेज के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो जाने की घटना में 24 मरीजों की मौत हो गई थी। दरअसल दिन में टैंक में रिसाव से आपूर्ति बंद हो जाने के कारण उन्हें उचित मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल सकी। महाराष्ट्र के नासिक में नगर निगम द्वारा संचालित डॉ जाकिर हुसैन अस्ताल में भंडारण संयंत्र से लीकेज के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो जाने से 24 जानें गयी थी।

0Shares

Leave a Reply