जनबोल न्यूज

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों के हत्या कर एकाएक चर्चा में आया विकास दुबे का अंतत: अंत होगया। दरअसल विकास दुबे का एनकाउंटर उस समय कर दिया गया जब कानपुर पुलिस लेकर जा रही थी। बताया जा रहा है विकास दुबे को ले जा रही वैन पलट गयी है। वैन पलटने के बाद पुलिस के रिवालवर निकाल कर कर विकास दुबे ने मुटभेड़ किया जहाँ घायल होगया । एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल विकास दुबे को पुलिस अस्पताल लेकर गई। इसके बाद पुलिस की ओर से विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने की पुष्टि की गई है। इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मियों घायल हुए हैं।

एनकाउंटर पर सियासत भी तेज होगयी है। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने विकास दुबे एनकाउंटर पर ट्वीट कर कहा  है कि दरअसल ये कार नहीं पलटी राजखुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है!

कॉग्रेस की महासचिव प्रियांका वाड्रा ट्वीट कर प्रतिक्रिया देते हुए लिखती हैं

अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?

 

1Shares

Leave a Reply