जनबोल न्यूज

बिहार विधान सभा में एनडीए ने बहुमत हासिल कर ली है। बहुमत हासिल करने के बाद आज गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उपर लग रही अटकलें भी आज साफ होगयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल सपथ लेंगे। हालांकि उपमुख्यमंत्री को लेकर अबतक तस्वीर साफ नहीं हुयी है। कुछ दिन पहले कामेश्वर चौपाल का नाम सामने आरहा था तो आज भाजपा विधान मंडल दल के नेता का चुनाव तारकिशोर प्रसाद को चुन लिया गया. विधान मंडल दल के नेता चुने जाने के बाद अटकलें लगायी जा रही है कि तारकिशोर प्रसाद हीं उपमुख्यमंत्री होंगे।

उपमुख्यंत्री पद पर गिरीराज ने की टिप्पणी

विधान मंडल दल के नेता चुन लिये जाने के बाद लगभग यह तय हो गया है कि सुशील मोदी इसबार उपमुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उपमुख्यमंत्री पद सुशील मोदी के पास न जाता देख भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरीराज सिंह ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कि है। प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीटर पर लिखा है। आदरणीय सुशील जी आप नेता हैं, उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था, आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे ,पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता ।

0Shares

Leave a Reply