जनबोल न्यूज

समर्थ नारी समर्थ भारत के बिहार प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन न्यू पुनीईचक, पटना में गुरूवार को राष्ट्रीय सह संयोजिका श्रीमती माया श्रीवास्तव, बिहार प्रदेश संयोजिका श्रीमती संगीता सिन्हा एवं प्रदेश संयोजिका श्रीमती ज्योति प्रसाद एवं उनकी समस्त टीम की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोचार के साथ किया गया . इस अवसर पर बिहार प्रदेश संयोजिका श्रीमती संगीता सिन्हा ने बताया कि इस संगठन का मूल उद्देश्य सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ हर क्षेत्र में मजबूत बनाना है .

वहीं संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती नीरा वर्षा सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समर्थ नारी समर्थ भारत से जुड़ी सभी महिलाओं को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी l इस मौके पर पटना से पुष्पा पाठक, निरू सिंह, किरण देवी, खुशबू देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, इंदु देवी, क्रांति देवी के साथ-साथ बहुत सारी महिलाएं उपस्थित रही l

4Shares

Leave a Reply