आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान समाजवादी नेता एवं चिंतक डाॅ0 राम मनोहर लोहिया जी की 53वीं पुण्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री
जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर डाॅ0 लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि डाॅ0 राम मनोहर लोहिया का नारा था ‘‘संसोपा ने बाँधी गाँठ पिछड़ा पावे सौ में साठ’’। ‘‘रोको महँगी बाँधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम’’। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया भारतीय राजनीति के महान योद्धा थे। उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई को जमीन पर उतारा। लोहिया जीवन पर्यन्त दलितों, पिछड़ों अकलियतों तथा गरीब-गुरबों के लिए संघर्ष करते रहे। राष्ट्रीय जनता दल डाॅ0 लोहिया के आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है तथा इस लड़ाई को मुकाम तक पहूँचाना ही डाॅ0 लोहिया के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो0 मनोज झा, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 तनवीर हसन, कोषाध्यक्ष डाॅ0 सुनील कुमार सिंह, चन्देष्वर प्रसाद सिंह, मृत्युंजय तिवारी, मदन शर्मा, निराला यादव, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, निर्भय अम्बेदकर, फैयाज आलम कमाल, देवमुनी सिंह यादव, बल्ली यादव, संजय यादव, राजेश पाल, प्रो0 सेवा यादव, शोभा पासवान, ओमप्रकाश शर्मा, बालेष्वर यादव, रंजीत चन्द्रवंषी, मनोज यादव, पृथ्वीराज चैहान, सुरेन्द्र प्रसाद, रामचन्द्र राउत, सत्यनारायण यादव, रामानुज प्रसाद सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने डाॅ0 लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।