कुलदीप नैयर सम्मान,साल 2017 में प्रींट और इलेक्ट्रैनिक मीडिया के पत्रकारों के लिए शुरू की गयी थी। प्रींट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के लिए मिलने वाला यह सम्मान पहली बार यूटूबर ( youtuber ) को मिलने जा रहा है। भारतीय भाषाओं के पत्रकारों के लिए मिलने वाले कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्मान के लिए नामों की घोषणा हो गयी है। जिन नामों पर मुहर लगी है उसमें अजीत अंजुम और आरफा खानम शेरवानी का नाम शामिल है। दोनों पत्रकारों को 12 नवंबर को यह सम्मान दिया जायेगा। बताते चलें की साल 2017 से भारतीय भाषाओं में पत्रकारिता के लिए यह सम्मान दिया जा रहा। साल 2017 में सबसे पहली बार यह सम्मान रविश कुमार को दिया गया था।
अजीत अंजुम और आरफा खानम शेरवानी को मिलेंगे 1-1 लाख नकद
गांधी शांति प्रतिष्ठान की ओर से 2021 व 2022 के कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्मान की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2021 का यह सम्मान वरिष्ठ पत्रकार व यूट्यूबर अजीत अंजुम को दिया जाएगा तो वहीं 2022 के लिए आरफा खानम शेरवानी के नाम की घोषणा की गई है। दोनों पत्रकारों को 12 नवंबर को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित राजेंद्र भवन में होने वाले एक समारोह में दोनों पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान स्वरूप एक-एक लाख रूपये नकद व प्रशस्ती पत्र दिया जाना है।
पहले इन पत्रकारों को भी मिल चुका है यह सम्मान
कुलदीप नैयर पुरस्कार 2021 और 2022 से सम्मानित होने वाले पत्रकारों की नई सूचि में अजीत अंजुम और आरफा खानम शेरवानी का नाम तय हो चुका है। इससे पहले यह सम्मान साल 2017 में पहली बार रविश कुमार को दी गयी थी। भारतीय भाषाई पत्रकारिता के लिए मिलने वाला दूसरा सम्मान मराठी पत्रकार निखिल वाघेल को साल 2018 में यह सम्मान मिला। कोरोना महामारी के के कारण 2 सालों तक यह पुरस्कार किसी को नहीं मिला था। अब एक बार फिर पत्रकारिता के क्षेत्र में मिलने वाला यह सम्मान दिये जाने की घोषणा हुई है।