bsp state president

जनबोल न्यूज

कुणाल किशोर विवेक को बहुजन समाज पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। आपको बता दें की बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने बिहार विधान सभआ चुनाव 2020 से ठीक पहले राजद का दांमन थामा था जिसके बाद बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के इशारे पर कुणाल किशोर विवेक को नये प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति से संबंधित फोेटो बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुन्ना कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। फोटो साझा करते हुए मुन्ना कुशवाहा लिखते हैं “कुणाल किशोर विवेक बनाए गए बहुजन समाज पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष।खुशी का इजहार करते प्रदेश प्रभारी श्री सुनेश कुमार ।”

तेजस्वी यादव के टारगेट पर हैं कुशवाहा

 महागठबंधन के घटर रहे  रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बसपा और रालोसपा गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा मागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव के इन दिनों निशाने पर हैं. महागठबंधन से अलग होने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उन्हे झटके पर झटके दिए जा रहे है . पहले  आरएलएसपी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी को  आरजेडी में शामिल किया और अब बसपा  पूर्व  प्रदेश  अध्यक्ष भरत बिंद को भी आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद की सदस्यता दिलायी .

जब नहीं बनाया गया कुशवाहा को मुख्यमंत्री चेहरा तो ….

कभी एनडीए गठबंधन के घटक रहे उपेंद्र कुशवाहा ने पिछला लोकसभा चुनाव महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ा था। उपेंद्र कुशवाहा और मांझी दोनों मुख्यमंत्री का चेहरा बनना चाहते थे। तरजीह न मिलता देख पहले मांझी एनडीए के साथ चले गए थे और फिर कुशवाहा ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का एलान किया था जिसके बाद बसपा सुप्रिमों मायावती ने उन्हे मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था। बताते चलें की  कुशवाहा सीएम बनने की चाहत के साथ महागठबंधन छोड़ कर बाहर हुए थे। महागठबंधन में रहकर भी वे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लगातार निशाना बना रहे थे और उनके नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठा रहे थे । इसके बाद कुशवाहा को महागठबंधन की ओर से तरजीह नहीं दी जा रही थी। तरजीह न मिलता देख कुशवाह ने महागठबंधन  छोड़कर बाहर जाना सही समझा था  जिसके  बाद से हीं  राजद बुरी तरह भन्नायी हुई है।

1Shares

Leave a Reply