जनबोल न्यूज

 असली देशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव की अगुवाई में आज सुपर गठबंधन की घोषणा की गई। गांधी मैदान स्थित आईएमए हॉल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सुपर गठबंधन में शामिल घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में ललन यादव ने इसकी घोषणा की।

इस सुपर गठबंधन में फिलहाल 10 से अधिक राजनैतिक दल शामिल हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हए ललन यादव ने एनडीए और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के शिल्पकार लालू प्रसाद की आज क्या दुर्गति है, यह जगजाहिर है। न्याय के साथ विकास और तथाकथित सुशासन का राग अलापने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 वर्षों तक जनता की अनदेखी कर अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहें, यही कारण है कि आज हर वर्ग के लोगों में नीतीश सरकार के खिलाफ आक्रोश है। जन आक्रोश से डरकर इस बार एक्चुअल रैली की बजाय नीतीश कुमार वर्चुअल रैली की पुरजोर तैयारी में जुटे हैं, जिसे जनता ने पहले ही नकार दिया है। सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि सत्ता से बेदखल होने की छटपटाहट में अब सुशासन राज में चुनावी लाभ पाने के लिए हत्या कराओ, नौकरी पाओ का नारा गढ़ा जाने लगा है जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता ने मन बना लिया और अब नीतीश कुमार कुछ भी कर लें अपनी कुर्सी बचाने में नाकाम साबित होंगे। जनता का विश्वास हासिल कर अब एक बेहतर विकल्प बनेगा सुपर गठबंधन।

गौरतलब है कि ललन यादव ने अपने तमाम सहयोगी दलों के साथ सुपर गठबंधन की घोषणा कर बिहारवासियों को एनडीए और महागठबंधन से इतर एक नया विकल्प दिया है। उन्होंने कहा कि यह सुपर गठबंधन जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप उनकी हर जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सर्वजन कल्याण के लिए काम करेगा। बिहार को प्रगति के पथ पर पहुँचाने एवं खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए तमाम सहयोगी दल दृढ़संकल्पित हैं।

सुपर गठबंधन के घटक दलों की सूची निम्न है

1. असली देशी पार्टी

2.अखंड भारत जनता पार्टी

3. आम जनता दल

4. क्रांतिकारी विकास दल

5.आदर्श जन कल्याण दल

6. भारतीय मानवता पार्टी

7.भारतीय जनतांत्रिक जनता दल

8. लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी

9. युवा बिहार सेना

10. शोषित समाज दल

11. राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी

12. राष्ट्रवादी विकास पार्टी

13. टाइगर पार्टी

0Shares

Leave a Reply