जनबोल न्यूज
आज लोजपा-सेक्यूलर में दलित समाज पार्टी (दसपा) का विधिवत विलय किया गया। लोजपा-(से.) के पार्टी मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह दलित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश नाथ, महासचिव विपिन रवीदास, राकेश कुमार रजवार सहित सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी दसपा के लोजपा-सेक्यूलर में शामिल होने की घोषणा किया। और कहा कि लोजपा-से. ही दलित अतिपिछड़ों के हितों की रक्षा कर सकती है। लोजपा-से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सत्यानन्द शर्मा और पार्टी के नीतियों से ही नया बिहार बनाने की कल्पना की जा सकती है। सत्ता और संपत्ति से वंचित तबका को सत्ता प्राप्ति होगा। दलित अतिपिछड़ा मुख्यमंत्री बनाने का सपना साकार होगा।
पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को लोजपा-सेक्यूलर के प्रदेश अध्यक्ष रामभरोश शर्मा ने सदस्या ग्रहण कराया।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ललन पासवान, युवा लोजपा-से. राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम प्रवेश यादव, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षा श्रीमति अंजु दवी, अभियान समिति के अध्यक्ष डा0 शिवनाथ सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैप्टन सिकन्दर शर्मा, शम्भु शर्मा, रवीन्द्र शर्मा, उपस्थित थे सबों पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया।
उक्त आश्य की जानकारी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता विष्णु पासवान ने दिया।