जनबोल न्यूज

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अरवल में जिलाध्यक्ष अजय पासवान के नेतृत्व में संविधान निर्माता डा० भीम राव अम्बेडकर की 64 वी पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रुप में मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया |

जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने बैठक को संबोधित करते कहा कि आज एक ऐसे महान व्यक्ति की पुण्यतिथि है जो समता मूलक समाज के सृजन कर्ता थे। वे संविधान के निर्माता, समाज सुधारक, सामाजिक छूआछूत व जातिवाद को जड़ से खात्मे के लिए काफी आंदोलन किये। जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि उन्होंने पूरा जीवन गरीबों, दलितों व पिछडों के उत्थान हेतु समर्पित कर दिए।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने उन्हें महान विभूति के रूप में देश के लिए समर्पित व्यक्ति बताया। आज पूरा देश उनके द्वारा निर्मित संविधान को विश्व का सबसे बड़ा व न्याय प्रिय संविधान बताया.  कार्यक्रम में महामंत्री शंकर सिंह, श्रीकांत शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष कुमार, शेषनाग ठाकुर, प्रवक्ता भास्कर कुमार, मोईन अंसारी, मीडिया प्रभारी चंदन चन्द्र वंशी, मनीष बह्मर्षी, रितेश कुमार, विमल सिन्हा, सहित कई लोग सम्मलित होकर बाबा साहेब अम्बेडकर को नमन करते श्रद्धा सुमन अर्पित किये |

0Shares

Leave a Reply