जनबोल न्यूज

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा बिहार की गिरती शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अपने “शिक्षा सुधार सप्ताह’ कार्यक्रम का आज पटना में समापन हो गया। पार्टी के आह्वान पर राज्य भर से हजारों पार्टी कार्यकर्ता नेता पटना गांधी मैदान के पास जमा हुए थे। आज सप्ताह भर चलने वाले “शिक्षा सुधार सप्ताह” कार्यक्रम का समापन के अवसर पर पटना में “शिक्षा सुधार यात्रा” का आयोजन किया गया था। यात्रा गाँधी मैदान से प्रारंभ होकर बुद्ध स्मारक पार्क पर जा कर समाप्त होने वाली थी। अचानक बिहार के पुराने समाजवादी जननेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन की खबर मिलते ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गयी। कार्यक्रम शरू करने के पहले उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अपित किया गया। निर्णय हुआ कि रघुवंश बाबू के सम्मान में और शोक के कारण अब यात्रा के दौरान नारा नहीं लगाया जायगा और शांतिपूर्वक यात्रा का कार्यक्रम पुरा किया जायेगा। जिला प्रशासन ने गांधी मैदान में ताला लगा दिया। काफी अनुरोध के बावजूद गांधी स्मारक पर पुष्पांजली आर्पित करने से रोका गया।

कार्यकर्ताओं ने दुःख प्रगट किया और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में शांतिपूर्वक तरीके से गाँधी जी के निकट गाँधी मैदान से मौन यात्रा प्रारंभ हो गयी।

 चन्द कदम आगे बढ़ने के बाद ही विस्कोमान गोलंबर के निकट पुलिस ने यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा यह बताने के बाद भी कि यात्रा शांतिपूर्वक चुप चाप बुद्धा स्मृति पार्क तक जाकर समाप्त हो जायगी। लेकिन जिला प्रशासन ने किसी भी स्थिति में आगे जाने की अनुमति नहीं दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा किया कि अब हमारी यात्रा यहीं समाप्त होगी। हमारा उद्येश्य हंगामा करना नहीं है। हम बिहार में शिक्षा सुधार अभियान आगे भी चलाते रहेगें और कार्यक्रम वहीं समाप्त हो गयी। पार्टी ने बिहार सरकार द्वारा कार्यक्रम रोके जाने की कार्यवायी की निंदा की।

यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेन्द्र कुशवाहा ने किया साथ में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चाधरी, अभियान समिति प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ, प्रदेश प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष बिरेन्द्र कुशवाहा, रेखा गुप्ता, मो० कामरान, मदन चौधरी, चंदन बागची, प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा, युवा लोक समता प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधुमंजरी, आई0टी0 सेल प्रदेश अध्यक्ष रौशन राजा, पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष चन्द्रवंशी, अनुसूचित जाति-जनजाति अध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष बबन यादव, नहाल अख्तर, मोहन यादव, अंगद कुशवाहा, मालती कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, रविश अन्ना, आदि। उक्त आशय कि जानकारी प्रवक्ता भोला शर्मा ने दीया।

 

0Shares

Leave a Reply