जनबोल न्यूज

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक डाॅ0 रामानुज प्रसाद, प्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार एवं अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र चन्द्रवंषी ने राज्य सरकार पर आरोल गया है कि उतरी बिहार के लोग बाढ़ की विभिषिका से परेशान हैं। लोग बाढ़ की विभिषिका से त्राहिमाम कर रहे हैं। लोग भोजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकारी सहायता
नहीं के बराबर है। पशु चारे के बगैर मर रहे हैं।

परन्तु राज्य सरकार को इन गरीबों की चिन्ता नहीं है। इन्हें सिर्फ गरीबो के वोट से मतलब है। इनके दुखों से कोई लेना देना नहीं है। ये लोग वर्चुअल रैली करने में मस्त हैं। नीतीश कुमार के कुशासन से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को गद्दी से उखाड़ फेकने के लिए संकल्प ले चुकी है।

0Shares

Leave a Reply