जनबोल न्यूज
पटना सिटी, 16 अगस्त , देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के द्वितीय पुण्यतिथि पर रामदेव महतो परिसर में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि कर स्मरण किया गया।
पूण्य तिथि के मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि अटल जी के आदर्श,नीति और व्यवहार के शिखर पर रहते हुए उनका सारा जीवन राष्ट्रहित में समर्पित रहा।
देश उनकी उत्कृष्ट सेवा व राष्ट्र निर्माण के लिए 23 दलों का गठबंधन धर्म सफलता पूर्वक निर्वाह करना,पोखरण परमाणु परीक्षण ,कारगिल युद्ध का विजय,UNO में हिंदी में भाषण देना, ईस्ट – बेस्ट,नार्थ – साउथ रोड कॉरिडोर, प्रौढ़ शिक्षा सहित विभिन्न योगदान को सदा याद करेगा। आज पीएम मोदी उनके अधूरे सपनों को साकार करने में लगातार लगे।
भाजपा नेता,राष्ट्रीय मालाकार उपाध्यक्ष श्री प्रकाश मालाकार,संजय अवस्थी, अजित चन्दरबंशी,राहुल शर्मा,मनोज सोनवां,विजय मिश्रा सीताराम मेहता,सहित अन्य कार्यकर्ता सोसल डिस्टेंस के साथ पुष्पांजलि किया।