जनबोल न्यूज
आज भाजपा के पीपरा एवं कल्याणपुर विधानसभा की बैठक जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना की अध्यक्षता में हुई। दोनों बैठकों में विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद मोतिहारी सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एन०डी०ए० ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में पहली बार सामाजिक,राजनीतिक और आर्थिक नीतियों में सुधार किया गया।प्राकृतिक आपदा के दंश झेल रहे बिहार राज्य की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री जी ने विशेष सहायता प्रदान की।
उन्होंने कहा कि 29 अगस्त तक सभी विधानसभा की बैठक संपन्न कर लेना है।30 अगस्त को प्रधानमंत्री की मन की बात सभी बूथों पर सुनी जाएगी। उन्होंने 01 से 06 सितम्बर तक सभी कार्यकर्ता,सरकारीकर्मी तथा जन प्रतिनिधियों को संपर्क अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आत्म निर्भर भारत के मॉडल और उसकी संभावना तथा उससे संबंधित कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता मिशन वाले कार्यकर्ता हैं और अन्य दलों के कार्यकर्ता कमीशन वाले कार्यकर्ता है।संगठन हमारी सेवा है और सेवा हमारा धर्म है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल और बाढ़ की विभीषिका में जहां किसी अन्य पार्टी के कार्यकर्ता घरों में दुबके हुए थे वहीं हमारे कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगे हुए थे।
जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने बैठक को संबंधित करते हुए कहा कि हम सबके मार्गदर्शक सांसद रदः मोहन सिंह के दिशा-निर्देश में लॉक डाउन से लेकर बाढ़ की भयावहता में भी राहत पहुंचाने का पुनीत कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।श्री अस्थाना ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने सेवा दायित्य का निर्वहन किया लेकिन जनता को यह याद दिलाना भी जरूरी है।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ की टोली को सक्रिय करना जरूरी है।बूथ के मजबूत हुए बिना चुनाव जीतना संभव नहीं।
बैठक में कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह एवं पीपरा विधायक श्यामबाबू यादव सहित सभी मंच,मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,सभी मंडल प्रमुख एवं अन्य दायित्वधारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित थे।