राफेल विमान की दूसरी खेप आज भारत पहूंच चुका है। भारतीय वायुसेना ने जानकारी दी है कि आज शाम 8:14 मिनट पर दूसरी खेप भारत आचुका है। दूसरी खेप में कुल 3 राफेल विमाने शामिल है। बताते चलें कि 10 सितम्बर को हीं पूर्व में आयी पांच राफेल विमान को भारती वायुसेना में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में शामिल की गयी थी। माना जा रहा है कि नये राफेल विमान को आने के बाद भारती वायुसेना को बल मिलेगा वहीं चीन समेत अन्य विदेशी शक्तियो के खिलाफ यह भारतीय सेना को सशक्त बनायेगा।
2023 तक और बढ़ेंगे राफेल की संख्या
नये राफेल को आने के बाद भारतीय सेना के पास पहले से आये 5 राफेल को मिलाकर कुल 8 राफेल फाइटर प्लेन हो गायेंगे। राफेल से बढ़रही भारतीय वायुसेना की ताकत को 2023 तक 4 गुना से भी ज्यादा कर दी जायेगी। यानि की 2023 तक फ्रांस से भारत में कुल 36 राफेल विमान आचुके होंगे।