chirag wrote letter

जनबोल न्यूज

Ramvilas Paswan health condition :  केंद्रीय खाद्द एंव उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत बिगड़ गयी है। रामविलास पासवान की तबीयत बिगड़ने के बाद लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चीराग पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पत्र लिखा है।

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्‍थापक व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) की तबीयत अधिक बिगड़ गई  है। वे दिल्‍ली के फोर्टिस अस्‍पताल के आइसीयू (ICU) में भर्ती हैं।  चिराग पासवान (Chirag Paswan) के लिए अभी  बिहार आना संभव नहीं है। अपनी मजबूरी बयां करते हुए  चिराग पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को मार्मिक चिट्ठी (Touching Letter) लि‍खी है।

चिराग ने अपनी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के नाम पत्र में पिता व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की अस्वस्थता की चर्चा की है, जो तीन सप्ताह से दिल्ली के एक अस्पताल की आइसीयू में भर्ती हैं। इसी वजह से चिराग ने बिहार नहीं आ पाने की अपनी मजबूरी बतायी है। चिराग ने पत्र में यह भी बताया है कि सीट बंटवारे पर अभी तक उनकी किसी से कोई बात नहीं हुई है।

0Shares

Leave a Reply