जनबोल न्यूज

राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी के पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। आज उनका पार्थिव शरीर पार्टी कार्यालय लाया गया जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढाया तथा पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उनके पार्थिव शरीर पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेष उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, प्रदेष प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, प्रदेष कार्यालय सचिव चन्देश्वर प्रसाद सिंह, मदन शर्मा, निराला यादव, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, निर्भय अम्बेदकर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विद्यासागर निषाद के पार्थिव शरीर पर फुलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विद्यसागर निषाद अमर रहें-अमर रहें का नारा लगाकर नम आंखों से उन्हें अन्तिम विदाई दी गयी। आज उनका निधन का समाचार मिलते हीं उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झूका दिया गया। आज उनका पार्थिव शरीर पार्टी कार्यालय पटना से खगड़िया उनके पैतृक गांव के लिए रवाना हो गया। उनका दाह संस्कार कल यानि 15 जुलाई को अपराह्न 02ः00 बजे दिन में खगड़िया जिला के पवित्र गंगा नदी के किनारे गोगरी घाट पर पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।

0Shares

Leave a Reply