upendra kushwaha

जनबोल न्यूज

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ जी ने प्रेस-वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के दुसरे चरण के लिए बिहार विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की।

श्री नाथ ने कहा कि एक से दो दिनों में तीसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची की भी घोषणा कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट बिहार में मिलकर 243 सिटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें राष्ट्रीय लोक समता पार्टी-104, बहुजन समाज पार्टी-80, समाजवादी जनता दल (सेक्यूलर)-25, ए0आई0एम0आई0एम0-24, सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी-05 एवं जनतांत्रिक पार्टी (सोशलिस्ट)-05 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

प्रेस-वार्ता में शामिल नेताओं में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश महासचिव बृजेन्द्र कुमार पप्पू, प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा एवं अनिल यादव, युवा राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मनोजकांत उपस्थित थे।

इस आशय की जानकारी पार्टी प्रवक्ता भोला शर्मा ने प्रेस रिलीज द्रारा  दी।

 

1Shares

Leave a Reply