जनबोल न्यूज
आज 5 सितम्बर, 20 प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के उद्यान में आज पूर्वाह्न 11.30 बजे देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि प्रदेश के कांग्रेसजनों ने दी।
इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रणब मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल सांसद ने कहा कि प्रणब मुखर्जी ने देश के वित्त, विदेश एवं अन्य प्रमुख विभाग के मंत्री के रूप में बड़ी सेवा की। वे आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ थे। देश के राष्ट्रपति के रूप में भी उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी। वे देश के लोकप्रिय नेता थे और विरोधी दलों के नेता ने भी कभी उनकी कार्य संस्कृति पर प्रश्नचिह्न खड़ा नहीं किया। हमें गर्व है कि प्रणब मुखर्जी हमारे कांग्रेस परिवार के धरोहर थे।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि प्रणब मुखर्जी देश की सभ्यता, संस्कृति एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र के प्रतीक थे।
आज ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व राष्ट्रपति डा0 राधाकृष्णन की 132वीं जयन्ती शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया
इस अवसर पर डा0 राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल सांसद ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही शिक्षक का समाज में बड़ा स्थान रहा है। शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं तथा उनका सम्मान हमेशा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक विडम्बना है कि आज बिहार में शिक्षक अपनी उचित सेवाशर्तो की माँग के लिए काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि वे खुद एक शिक्षक हैं और आज माध्यमिक एवं कॉलेज शिक्षकों को जो भी सुविधाएँ मिल रही हैं वे कांग्रेस सरकार की ही देन है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेगी।
इस अवसर पर अनिल शर्मा, चन्दन बागची, डा0 अशोक कुमार, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डा0 समीर कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, प्रेमचन्द्र मिश्रा, विश्व मोहन शर्मा, कृपानाथ पाठक, राजेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, आनन्द शंकर, राजेश राठौड़, प्रवीण सिंह कुशवाहा, लाल बाबू लाल, डा0 अजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रभावती सिंह, बुद्धन यादव, रविन्द्र नाथ मिश्रा, आनन्द माधव, गुंजन पटेल, ऋषि मिश्रा, राकेश कुमार, अनिता यादव, शशि रंजन यादव, अरविन्द लाल रजश, आशुतोष शर्मा, शशिकांत तिवारी, प्रयाग प्र0 सिंह कुशवाहा, मो0 शाहनवाद, सिद्धार्थ क्षत्रिय, असफर अहमद, तरूण कुमार, उदय शंकर पटेल, प्रदुमन यादव, सुनील कुमार सिंह, उर्मिला सिंह नीलू, रूपम यादव, रीता सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, विकास कृष्ण, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, सत्येन्द्र बहादुर, अजय चौधरी, पुरूषोत्तम मिश्रा, मनोज सिन्हा, वैद्यनाथ शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, किशोर कुमार, नरेश प्र0 अकेला, वसी अख्तर, शशि कुमार सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।