जनबोल न्यूज
नगर पंचायत विक्रम के मेयर पद का चुनाव आज पालीगंज अनुमंडल में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। जिसमें नगर पंचायत विक्रम के अध्यक्ष वार्ड संख्या- 4 के खोरैठा गांव निवासी गीता देवी बनी।
आपको बता दें कि आज पालीगंज अनुमंडल में गिनती के समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। जब अध्यक्ष पद के चुनाव में मुकाबला बराबरी पर जाकर रुक गया। जब 2 प्रत्याशियों के बराबर 7-7 वार्ड पार्षदों का समर्थन मिला।
इसके बाद चुनाव करा रहे अधिकारियों ने सलाह लेते हुए जीत हार का फैसला सिक्का उछाल कर किया। सिक्का उछालने के बाद खोरैठा गांव निवासी सीताराम सिंह की पत्नी गीता देवी अध्यक्ष पद के लिए विजई घोषित की गई। उसके बाद उपाध्यक्ष पद पर वार्ड संख्या 7 के वार्ड पार्षद उदय शंकर उर्फ मंटू खोरैठा गांव निवासी 2 वोट से विजई घोषित हुए। जीत पर दोनों के समर्थकों में खुशी