जनबोल न्यूज

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 दारोगा प्रसाद राय की 98वी जयंती एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लहटन चौधरी की 17वीं पुण्यतिथि आज एक सादे समारोह में मनायी गयी। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि दारोगा बाबू कांग्रेस के सम्मानित नेता थे और राज्य सरकार के लम्बे समय तक मंत्री एवं बाद में मुख्यमंत्री के रूप में राज्य में पिछड़ो दलितों एवं अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कई योजनायें चलाई। दारोगा बाबू का जीवन सादा जीवन उच्च विचार का प्रतीक हैं तथा मुख्यमंत्री पद पर रहने के बाबजूद उनका दरवाजा साधारण आदमी के लिये भी खुला रहता था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि स्व0 लहटन चौधरी लम्बे समय तक राज्य सरकार में कृषि, राजस्व एवं स्वास्थ विभाग के मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि वे जिस जिस विभाग के मंत्री रहे वहाँ उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी। लहटन चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे तथा सभी दायित्वों को उन्होंने ईमानदारी से निभाया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के साथ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह एम0एल0सी0, भावना झा विधायक, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, रिसर्च विभाग के अध्यक्ष आनन्द माधव, अरविन्द लाल रजक, भाई कुन्दन गुप्ता, छत्रपत यादव, धनंजय शर्मा, ब्रजकशोर कुशवाहा, तरूण कुमार, पुरूषोत्तम मिश्रा, जयन्ती झा, सुधा मिश्रा, राजन यादव, उदय शंकर पटेल, अरूण कुमार, आलोक भारद्वाज, राजेन्द्र चौधरी, राजेश पाठक, आनन्द कुमार, शंकर चौधरी, रवि शंकर सहित अनेक कांग्रेसजनों ने स्व० दारोगा प्रसाद राय एवं स्व0 लहटन चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

0Shares

Leave a Reply