जनबोल न्यूज
नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 1 पोलो स्थ्ति आवास पर राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राज्य कार्यालय में पुर्वी चम्पारण के रक्सौल निवासी भाजपा नेता मदन गुप्ता (पुर्व मुखिया) ने भाजपा छोड़कर राजद का सदस्यता ग्रहण किया।
राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेष अध्यक्ष श्री रणविजय साहू ने बताया कि मदन गुप्ता भाजपा अति-पिछड़ मोर्चा के रक्सौल जिला अध्यक्ष थे। इनके पार्टी में आने से मोतिहारी राजद परिवार में खुषी का लहर हैं। राजद में लगातार व्यवसायी वर्ग का शामिल हो रहे है।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद मदन गुप्ता ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से भाजपा का बैनर-पोस्टर लगाने का काम किया। लेकिन अतिपिछड़ वर्ग का लगातार उपेक्षा किया गया। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी ने हमेशा गरीबों को आगे बढ़ाया। उसी रास्ते पर नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव सामाजिक न्याय को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं, पुर्वी चम्पारण में लगातार व्यवसायी वर्ग का हल्ला हो रहा है, आने वाले विधानसभा चुनाव में व्यवासायी वर्ग श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी को अपना समर्थन देकर बिहार मुख्यमंत्री बनाऐगा। इस अवसर पर रक्सौल के पुर्व राजद के प्रत्याषी श्री सुरेष यादव, प्रदेष महासचिव रामकैलाष साह, हीरालाल साह, सत्येन्द्र साह, राजर साह, बहृमदेव प्रसाद ज्ञानी, महेष स्वर्णकार, विद्यासागर कानू, अनिल गुप्ता सहित दर्जनों नेता उपस्थित थें।