जनबोल न्यूज
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं बछबाड़ा के विधायक रामदेव राय का आज पारस अस्पताल में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे तथा अपने पीछे पत्नी, अपने दो पुत्र और पांच पुत्रियाँ छोड़ गये हैं।
अखिल भारीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी ने रामदेव राय के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सोनिया गाँधी एवं राहुल गाँधी ने कहा कि रामदेव राय गाँधीवादी नेता थे उनके निधन से पार्टी और समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी श्री शक्तिसिंह गोहिल, सांसद ने कहा कि रामदेव राय कांग्रेस के लोकप्रिय नेता थे और उनके निधन से हुई भारी क्षति की पूर्ति शीघ्र संभव नहीं है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव बिहार प्रभारी श्री अजय कपूर एवं बीरेन्द्र सिंह राठौर ने रामदेव राय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के समर्पित नेता थे।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि रामदेव राय जी राज्य सरकार के मंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव, समस्तीपुर से लोकसभा सदस्य एवं बिहार विधान सभा सदस्य के पदों पर रहकर बिहार की बड़ी सेवा की तथा राज्य के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता सदानन्द सिंह ने कहा कि रामदेव राय मृदुभाषी, विद्वान एवं लोकप्रिय नेता थे तथा जनमानस में उनकी स्मृति अक्षुण्ण रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह सांसद ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
कम्युनिस्ट नेता पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिंह एवं पूर्व विधायक अवधेश राय ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 अशोक कुमार एम0एल0ए0, कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह एम0एल0सी0, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, अवधेश कुमार सिंह, प्रेमचन्द्र मिश्रा, विश्वमोहन शर्मा, कृपानाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अमिता भूषण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कुमार, ब्रजेश पाण्डेय, पूनम पासवान, आनन्द शंकर, राजेश कुमार, अमित कुमार टुन्ना प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष एच0के0 वर्मा, डा0 हरखु झा, लाल बाबू लाल,
उमाकान्त सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, आनन्द माधव, पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टौनी, राजेश कुमार सिंहा, नागेन्द्र पासवान विकल, जया मिश्रा, कुमार आशीष, ऋषि मिश्रा, प्रो0 रूपम यादव, ई० संजीव सिंह, राजन यादव, किरण शर्मा, आशुतोष शर्मा, रीता सिंह, प्रतिमा कुमारी दास, अनिता राम, इन्दु सिंहा, असफर अहमद, कमलदेव नारायण शुक्ला, छत्रपति यादव, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अजय चौधरी, मनोज सिंहा, मिन्नत रहमानी, रेखा देवी, प्रदुम्न यादव, सिद्धार्थ क्षत्रीय, राजेन्द्र चौधरी ने भी रामदेव राय के निधन को कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया है।
आज अपराह्न 2.30 बजे रामदेव बाबू का पार्थिव शरीर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम लाया गया जहाँ कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के नेतृत्व में उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी गई।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि रामदेव राय का अंतिम संस्कार कल बेगुसराय के सिमरिया घाट पर 11.30 बजे पूवाह्न में सम्पन्न होगा। रामदेव बाबू का पार्थिव शरीर उनके विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत उनके गाँव सहरौली में लोगों के दर्शनार्थ आज रखा जाएगा वहीं से कल सुबह बेगुसराय जिला कांग्रेस के कार्यालय में ले जाया जायेगा फिर वहीं सिमरिया घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया