Janbol News

कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष दयानन्द सिंह का लम्बी बीमारी के बाद निधन

जनबोल न्यूज पटना नगर जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष दयानन्द सिंह का लम्बी बीमारी के बाद 15 जुलाई को अपने मीठापुर आवास पर देहान्त

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

पटना नगर जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष दयानन्द सिंह का लम्बी बीमारी के बाद 15 जुलाई को अपने मीठापुर आवास पर देहान्त हो गया। वे 80 वर्ष के थे तथा अपने पीछे पत्नी,चार पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये हैं।

15 जुलाई को देर शाम उनके बड़े पुत्र मधेश्वर प्रसाद सिंह ने दीघाघाट पर मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने दयानन्द सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व० दयानन्द सिंह कांग्रेस के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है।

कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानन्द सिंह ने कहा कि दयानन्द सिंह कांग्रेस के प्रतिष्ठित नेता थे तथा हमेशा कांग्रेस संगठन के उन्नयन में लगे रहते थे।

पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एच0 के0 वर्मा, प्रवक्ता प्रो0 उमाकांत सिंह, राजेश राठौड़, प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्याम नन्दन प्रसाद एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी दयानन्द सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

ट्रेंडिंग