Janbol News

जाप कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच बांटी राहत सामग्री

जनबोल न्यूज जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव के आदेशानुसार मंगलवार को गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड के भैसही गांव

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव के आदेशानुसार मंगलवार को गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड के भैसही गांव में सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिरे लोगो के बाढ़ से निकालने तथा भूख व प्यास से पीड़ित लोगों के बीच खाद्य सामग्री दी गयी तथा लोगो मे संदेश दिया गया कि शांति बनाकर रहे पार्टी के ओर से जितनी आवश्यक सामग्री होगी उपलब्ध कराया जाएगा . ऐसे में मंगलवार को जन अधिकार पार्टी की तरफ से राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ित काफी खुश थे।

बता दे कि इसके पहले भी सतर घाट पुल के निरीक्षण के दौरान पप्पू यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ पीड़ितों से मिले थे तथा बरौली प्रखण्ड के कहला में ट्रक के धक्के से  घायल लोगों से मिलकर आर्थिक सहायता भी दिए थे

राहत सामग्री के वितरण के दौरान बरौली प्रखंड अध्यक्ष अरशद अली, गुफरान अख्तर, अबुल हसन, जावेद अली, मिलिंद सिंह, अशरफ अली, राजा कुमार, मासूम अली, संजय मिश्रा, अफताब हाशमी, राजा रसीला, कुंदन सिंह व लक्की आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ट्रेंडिंग