Janbol News

Bihar vidhan sabha session : इन मुद्दों पर पहले विधान सभा सत्र में हीं गर्माने वाली है सियासत

बिहार विधान सभा चुनाव के बाद आज से पहला सत्र शरू हो रहा है। इस सत्र में 105 विधायकों के सपथ ग्रहण का कार्यक्रम है।

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

बिहार विधान सभा चुनाव के बाद आज से पहला सत्र शरू हो रहा है। इस सत्र में 105 विधायकों के सपथ ग्रहण का कार्यक्रम है। सपथ ग्रहण करवाने के लिए पहले हीं प्रोटेम स्पीकर के तौर पर जीतन राम मांझी की नियुक्ति की जा चुकी है। पाँच दिनों के लिए शुरू हो रहा 17 वीं विधान सभा का पहला सत्र को हंगामेदार होने की पूरी संभावना है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल हीं पटना वापस आचुके हैं।

जनमत और भ्रष्टाचार रहने वाला है मुद्दा।

तेजस्वी यादव बार-बार यह बात कर रहे हैं कि जनमत का नीतीश जी को सम्मान करना चाहिए इसतरह से देखा जाये तो नीतीश सरकार के सामने एक बार फिर यह सवाल उठने जा रहा  है। दूसरी तरफ मेवालाल चौधरी के सेवा समाप्ति के बाद भी विपक्ष आक्रमक रूप में दिख रहा है। अबतक मंगल पाण्डेय  के पिछले कार्यकाल , उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के उम्र में हेराफेरी , अशोक चौधरी के पत्नी द्वारा करोड़ो के हेराफेरी पर अशोक चौधरी का statement की Its not big deal कहने को लेकर सरकार को घेर चुका है। ऐसै में संभावना है कि पाँच दिनों तक चलने वाले इस वाधान सभा सत्र में भी इन मुद्दों को विपक्ष प्रमुखता से उठाये।

ट्रेंडिंग