Janbol News

पटना के खादी मॉल पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के अधिकारी, देखें क्या खरीदा

पटनाः विदेशी मेहमानों का बिहार आना-जाना लगा रहता है। अब इनके लिए बिहार की राजधानी पटना स्थित खादी मॉल (Patna Khhadi Mall) भी भ्रमण केंद्र

By Janbol News

Edited By:

abhijay kumar

Published:

पटनाः विदेशी मेहमानों का बिहार आना-जाना लगा रहता है। अब इनके लिए बिहार की राजधानी पटना स्थित खादी मॉल (Patna Khhadi Mall) भी भ्रमण केंद्र है। खादी माॅॅल में बिहार की पारंपरिक हस्‍तकला (Traditional Handicrafts of Bihar) की खूबसूरत चीजें आकर्षण का खास केंद्र है।  दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल (delegates) बिहार राज्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड (Udyog Board) द्वारा संचालित मॉल का भ्रमण करने पहुंचा। महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के विषय में अधिकारियों ने अपनी जानकारी साझा करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बिहार की एक से बढ़कर एक कलाकृतियों का दीदार किया।

भागलपुर, मधुबनी, बक्सर, गया, नालंदा सहित प्रदेश की विभिन्न जिलों में उत्पादित कलाकृतियों को देखकर विदेश अधिकारी मंत्रमुग्ध हुए। भागलपुर के टसर सिल्क (Tussar Silk) के उत्पाद एवं मधुबनी के मसलिन के उत्पाद अधिकारियों को काफी भाये। मधुबनी पें‍टिंग्‍स (Madhubani paintings) को देखते ही उनके कदम थम गए।  इसके अलावा जी‍विका दी‍दियोंं द्वारा बनाए गए आचार और पापड़ खूब सुुहाए। अधिका‍िरियों  ने एक-एक चीज को रुककर देखा और खूब सराहना की। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के अधिकारी मिथिला कला सहित  विभिन्न उत्पादों को लेकर अपने देश रवाना हुए।

बातचीत के क्रम में अधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा साउथ अफ्रीका  में शुरू किए गए आंदोलन(movement)  से दुनिया में भारत की तस्वीर बदली। बापू भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका में भी आदरणीय एवं पूजनीय हैं। बता दें कि राजधानी के पूर्वी गांधी मैदान के पास स्थित खादी मॉल में हस्तशिल्प के उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की छूट (sale up to 50 percent at Khhadi Mall) दी जा रही है। यहां ऊनी कपड़ों   (wollen clothes) के साथ अचार-पापड़ तक की खरादारी की जा रही है। बिहार में खादी का यह इकलौता  और अनूठा मॉल है। इसके बाद भागलपुर और मुजफ्फरपुर में खादी की वस्तुओं की बिक्री के लिए मॉल खोले जाने की बिहार सरकार (Bihar government) की योजना है।

ट्रेंडिंग