Janbol News

मौसम विभाग ने किया अलर्ट, बिहार में आसमान से गिरेंगी बूंदें, ठंड देगी दस्तक

पटनाः बिहार में फिर से बारिश की संभावना बन रही है। इसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर ठंड दस्तक दे सकती है। ऐसा

By Janbol News

Edited By:

shobhit singh

Published:

पटनाः बिहार में फिर से बारिश की संभावना बन रही है। इसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर ठंड दस्तक दे सकती है। ऐसा पश्चिमी हिमालय से चक्रवात को टकराने से होगा। 21 एवं 22 फरवरी को बिहार में बारिश की संभावना है। इन सबके बीच प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। राजधानी समेत प्रदेश में एक बार फिर 21 फरवरी से मौसम करवट लेगा।

मौसम विभाग के जारी किया अलर्ट

इसके प्रभाव से राजधानी समेत प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 से आरंभ होने वाली वर्षा का प्रभाव 23 फरवरी तक अलग-अलग स्थानों पर बना रहेगा। हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ कनकनी व ठंड में वृद्धि की संभावना है।

बादलों की आवाजाही बनी रहेगी
20 फरवरी को पश्विमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण इस दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके कारण तापमान में गिरावट के आसार है। रविवार को पटना सहित 27 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ राजधानी का तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में अधिकतम तापमान मधुबनी में रिकार्ड किया गया। मधुबनी में 29.1 मिलीमीटर डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ट्रेंडिंग