Janbol News

Arvind Kejriwal Bail : अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत

Arvind Kejriwal Bail : लोकसभा चुनाव 2024 के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

Interim Bail

Arvind Kejriwal Bail : लोकसभा चुनाव 2024 के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी गयी है। दरअसल अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले ममाले में जेल में बंद थे। इस बीच दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से यह बड़ी राहत मिली है।

2 जून को करना होगा सरेंडर

अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से 5 जून तक की जमानत की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि उन्हें मार्च में गिरफ़्तार किया गया था और गिरफ़्तारी पहले या बाद में भी हो सकती थी। अब 21 दिन इधर-उधर से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 2 जून को अरविंद केजरीवाल सरेंडर करेंगे।

 

 

ट्रेंडिंग