Janbol News

नीतीश सरकार को बर्खास्त कर तत्काल लागू हो राष्ट्रपति शासनः-डा0 अरुण कुमार

जनबोल न्यूज भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 अरुण कुमार ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और बिहार के राज्यपाल से नीतीश सरकार को तत्काल वर्खास्त कर

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 अरुण कुमार ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और बिहार के राज्यपाल से नीतीश सरकार को तत्काल वर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने का अनुरोध किया है।

इस संबंध में शनिवार को बुद्धा काॅलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस-वार्ता में डा0 अरुण कुमार ने कहा कि बिहार में कोरोना महामारी वर्तमान सरकार से सम्भल नहीं रही है। जैसे बाढ़ इनके लिए कमाई का साधन था। वैसे ही कोरोना महामारी भी लूट का साधन बन गया है। कोरोनो से ज्यादा कैंसर, टीबी आदि बीमारी से मौतें हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त है।

अस्पताल में मरीज आॉक्सीजन के बिना मर जा रहे हैं। स्थिति यह हो गई कि आज कोई लाश उठाने वाला नहीं है। सारा क्वारंटाइन सेंटर फ्लाॅप कर गया है। फर्जी कोरोना जाँच के आँकड़े दिए जा रहे हैं। राज्य में जहाँ प्रति एक लाख पर सिर्फ 313 कोरोना जाँच हो रही है तो वहीं राष्ट्रीय आंकड़ा प्रति एक लाख पर 979 है। इससे भी पता चलता है कि बिहार में कितनी गंभीर स्थिति है। एक आदमी तीन बार जाँच कराता है और हर बार रिपोर्ट में अन्तर रहता है। इसलिए मैं राज्यपाल से अनुरोध करूगाँ कि वो बिहार सरकार को बर्खास्त करने की अनुशंसा करें।

डा0 कुमार ने कहा कि एक-एक कमरा में 15-15 लोगों को रखा जा रहा था, जबकि दो गज की दूरी रखनी है। इनके पास ना तो एम्बुलेंश है और ना ही जाँच का कोई प्रबंधन।

ट्रेंडिंग