Janbol News

बाढ़ और सुखाड़ से परमानेंट निजात पायेगा बिहार – भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी

जनबोल न्यूज बिहार में हर साल बाढ़ और सुखाड़ का सिलसिला दशकों से चल रहा है। आजादी के बाद के 73 वर्षो से हर बार

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

बिहार में हर साल बाढ़ और सुखाड़ का सिलसिला दशकों से चल रहा है। आजादी के बाद के 73 वर्षो से हर बार नयी सरकार बिहार में आती-जाती रही है लेकिन कोई भी सरकार यह हिम्मत नहीं कर सकी है कि बिहार को सुखाड़ और बाढ़ से निजात दिला सके।

भारतीय लोकमत पार्टी राष्ट्रवादी आगामी विधान सभा चुनाव में आम जनमानस के बीच विकल्प के रूप में खुद को प्रस्तुत करने के साथ-साथ बाढ़ और सुखाड़ से बिहार को परमानेंट निजात दिलाने के रोड मैप के साथ उतरने जा रही है उक्त बातें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज शर्मा के हवाले पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही गयी है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी के सारण जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार के हवाले से कहा गया है कि बिहार और देश को नया दशा और दिशा दिखाने में सारण जिला हमेसा आगे रहा है भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी का गठन जिस उद्देश्य से किया गया है उसमें बिहार और देश की परिस्थिति को अनुकुल करना भी शामिल है। पार्टी का लक्ष्य सभी विधान सभा में समुचित विकास हीं है।

ट्रेंडिंग