Janbol News

पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

जनबोल न्यूज बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार बद से बदत्तर होती जा रही है। जन अधिकारी पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव पिछले

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार बद से बदत्तर होती जा रही है। जन अधिकारी पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव पिछले कई दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को वे मुजफ्फरपुर पहुंचे।

पप्पू यादव मुजफ्फरपुर में बाढ़ से प्रभावित गांवों में गए तथा वहां लोगों से बात और उनकी परेशानियां सुनी। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों की आर्थिक मदद भी की।

जाप अध्यक्ष ने कहा कि पूरे मुजफ्फरपुर का हाल बेहाल हो चुका है। लोगों के चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी हैं। ऐसी विपरीत परिस्थिति में भी इन तक सरकारी सहायता नहीं पहुंच रही। सुशासन का दम भरने वाले मुख्यमंत्री महोदय बंगले में कैद है। उन्हें राज्य की जनता की कोई फिक्र नहीं है।

आगे उन्होंने कहा कि हर साल उत्तर बिहार डूब जाता है। कई लोग अपनी गवां देते हैं और करोड़ों की संपत्ति बर्बाद हो जाती है। किसान की मेहनत बाढ़ के पानी में बह जाती है। नीतीश कुमार ने पिछले 15 वर्षों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है जिससे कि आम जनता को राहत मिल सके।

कोरोना वायरस का जिक्र करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मैं बिहार सरकार से अपील करता हूं कि जांच की संख्या बढ़ाई जाए। अस्पताल में वेंटिलेटर और आईसीयू बेड की कमी है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए सरकार को मॉड्यूलर अस्पताल की व्यवस्था करनी चाहिए।

ट्रेंडिंग