Janbol News

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनाई रक्षाबंधन…

जनबोल न्यूज आज भाजपा जिला कार्यालय,गांधी कॉम्प्लेक्स मोतिहारी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित जीविका

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

आज भाजपा जिला कार्यालय,गांधी कॉम्प्लेक्स मोतिहारी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित जीविका की बहनों ने सांसद मोतिहारी,चेयरमैन रेलवे स्टैंडिंग कमिटी सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह,जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश अस्थाना,जिला महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह,मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, कार्यालय मंत्री पप्पू पाण्डेय एवं विपिन बघेल को राखी बांधी।

सांसद श्री सिंह ने राखी बंधवाने के बाद उनके सुखद और सुखमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भारतीय संस्कृति का सुंदरतम और पवित्र अनुष्ठान है. रक्षाबंधन मातृशक्ति की सुरक्षा और सम्मान का संदेश देता है।

जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने वैश्विक महामारी कोरोना में खतरा उठा कर लगातार इनके द्वारा की जा रही सेवा को लेकर स्वयं इनकी सुरक्षा का संकल्प दुहराया।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मीना मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला पुतुल पाठक,क्षेत्रीय प्रभारी महिला मोर्चा संगीता चित्रांश,उषा कुमारी,फातिमा खातून सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित जीविका की बहनें उपस्थित थीं।

उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी,भाजपा गुलरेज शहजाद ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

ट्रेंडिंग